अटल पेंशन योजना का शुरुआत देश के आर्थिक रूप से गरीब असंगठित नागरिको के लिए किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार सभी असंगठित क्षेत्र के लोगो को हर महीने 1000-5000 रूपये पेंशन प्रदान करती है। जिसके लिए आवेदन 18 वर्ष से ऊपर कोई भी व्यक्ति कर सकता है। अटल पेंशन योजना का उद्देश्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवार को हर महीने पेंशन प्रदान करना है। यह पेंशन व्यक्ति के 60 वर्ष पूरा होने के बाद दिया जाता है। जो भी लाभार्थी अटल पेंशन योजना हेतु आवेदन करना चाहते है। सभी अपने पात्रता को ध्यान में रखते हुए अटल पेंशन योजना हेतु आवेदन करके हर महीने 1000-5000 रूपये का पेंशन प्राप्त कर सकते है।
Atal Pension Yojana 2025 Apply
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 मई 2015 को अटल पेंशन योजना का आयोजन किया गया था। अटल पेंशन के माध्यम से देश के सभी नागरिको को 1 से 5 हजार रूपये के बीच पेंशन दी जाती है, यह निर्भर करता है, लाभार्थी कौन सा स्कीम का चयन करता है,
अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को हर महीने कुछ अमाउंट भरने होते है। फिर सरकार द्वारा 60 वर्ष पूरा कर चुके लाभार्थी को हर महीने पेंशन राशि दी जाती है। अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 1000 व 2000, 3000, 4000, 5000, तक राशि पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकते है। लाभार्थी जितने अमाउंट की पेंशन पाना चाहते है, उसी के हिसाब से हर महीने कुछ राशि भरनी होगी।
Atal Pension Yojana 2025 -Overview
स्कीम | अटल पेंशन योजना (APY) |
शुरू हुआ | 9 मई 2015 |
किसके द्वारा शुरू हुआ | नरेंद्र मोदी |
लाभार्थी | गरीब असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हेतु |
पेंशन राशि | 1000,2000,3000,4000,5000 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन ऑफलाइन |
ईयर | 2024-25 |
ऑफिसियल वेबसाइट | jansuraksha.gov.in |
READ ALSO-

Note- अटल पेंशन योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थी को 1 से 5 हजार रूपये का पेंशन हर महीने दे रही है। इसके अतिरिक्त मृत्यु के बाद नॉमिनी को भी पेमेंट दिया जायेगा, लेकिन इस योजना के लिए आवेदन कौन कर सकता है, आवेदन कैसे करना है, लाभार्थी को कितने रूपये हर महीने जमा करने होंगे। आवेदन करने हेतु डॉक्यूमेंट, अन्य जरुरी जानकारी विस्तार पूर्वक समझे –
Atal Pension Yojana Benefits – (फायदे)
अटल पेंशन योजना (एपीआई) के निम्नलिखित फायदे है –
- एपीआई के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष पूरा होने के बाद 1 हजार से 5 हजार तक हर महीने न्यूनतम गारंटी पेंशन दिए जाते है।
- यदि पेंशन धारक/धारिका आवेदक की मृत्यु हो जाती है, तो यह पेंशन उनके पति/पत्नी को दी जाएगी।
- यदि पेंशन धारक पति/पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को 1 लाख 70 हजार से 8 लाख 50 हजार तक राशि दी जाएगी, यह राशि चयनित पेंशन स्लैब के आधार पर देय होगी।
Atal Pension Yojana Nominee Benefits- नॉमिनी के फायदे
अटल पेंशन योजना आवेदन करने वाले लाभार्थी को पेंशन तो दी जाती है। लेकिन इसके अतरिक्त नॉमिनी को भी अन्य फायदे दिए जाते है-
- एपीवाई नॉमिनी को लाभार्थी द्वारा चयनित पेंशन स्लैब के आधार पर पति पत्नी की मृत्यु के बाद 60 वर्ष तक हुई कुल बचत की वापसी की जाएगी।
- पेंशन स्लैब के आधार पर नॉमिनी को कितनी राशि दी जाएगी कृपया तालिका में देखे।
नॉमिनी द्वारा चयनित पेंशन स्लैब के आधार पर मिलने वाली राशि (पति /पत्नी के मृत्यु के बाद)-
एपीवाई स्लैब राशि | नॉमिनी बेनिफिट |
1000 रूपये मासिक वेतन पर | 1.7 लाख |
2000 रूपये मासिक वेतन पर | 3.4 लाख |
3000 रूपये मासिक वेतन पर | 5.1 लाख |
4000 रूपये मासिक वेतन पर | 6.8 लाख |
5000 रूपये मासिक वेतन पर | 8.5 लाख |
Atal Pension Yojana Eligibility 2025 – (पात्रता)
अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत आवेदन करने की पात्रता इस प्रकार है।
- लाभार्थी के सबसे पहले देश का मूल निवासी होना जरुरी है।
- लाभार्थी की उम्र सिमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति जो दुकानदार है, किसान है, ड्राइवर है, श्रमिक है, आदि आवेदन कर सकते है।
- 1 अक्टूबर 2022 से कोई भी व्यक्ति जो आयकर दाता है, या फिर था वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
Atal Pension Yojana Important Guideline- योजना से जुड़ने हेतु जरुरी गाइडलाइन
आवेदन करने की सोच रहे लाभार्थी इन जरुरी गाइडलाइन को जानले –
- किसी भी बैंक शाखा/ डाकघर के द्वारा या फिर बैंक के माध्यम से प्रदान किये डिजिटल ऑनबोर्डिंग माध्यम से अटल पेंशन योजना में शामिल हो सकते है।
- अटल पेंशन योजना खाता खोलते समय नॉमिनी व् पति पत्नी की डिटेल सबमिट करनी जरुरी है।
- सेविंग अकॉउंट के तहत ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से मासिक,त्रैमासिक,अर्धवार्षिक आधार पर योगदान किये जा सकते है
Atal Pension Yojana Age Wise Chart (उम्र अनुसार चार्ट)
अटल पेंशन योजना आवेदन करने वाले लाभार्थी को उम्र के हिसाब से कितने रूपये की राशि भरनी होगी पूरी डिटेल चार्ट में चेक कर सकते है।
1000 मासिक पेंशन पाने हेतु | 2000 मासिक पेंशन पाने हेतु | 3000 मासिक पेंशन पाने हेतु | 4000 मासिक पेंशन पाने हेतु | 5000 मासिक पेंशन पाने हेतु | |
उम्र | मासिक अंशदान | मासिक अंशदान | मासिक अंशदान | मासिक अंशदान | मासिक अंशदान |
18 | 42 रूपये | 84 रूपये | 126 रूपये | 168 रूपये | 210 रूपये |
19 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 254 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
Note- नागरिक मासिक, त्रैमासिक , छमाही भी यह पेमेंट भर सकते है – मासिक दर के आधार पर 6 महीने की राशि जोड़ने पर जो भी राशि शेष आ रही है उसे भरना होगा।
Atal Pension Yojana Required Document- जरुरी दस्तावेज
अटल पेंशन योजना फॉर्म भरने हेतु इन डॉक्यूमेंट को कलेक्ट करे –
- उम्मीदवार का आधार कार्ड –
- सेविंग, बैंक,अकॉउंट।
- डाक घर सेविंग अकाउंट विवरण
Atal Pension Yojana 2025 Online Apply Process 2025- (आवेदन प्रोसेस)
अटल पेंशन योजन ऑनलाइन आवेदन ऐसे पूरा करे –
- सर्वप्रथम अपने बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर आये।
- नेटबैंकिंग का चयन करे (उम्मीदवार के पास नेटबैंकिंग होना चाहिए)
- यूजर आईडी पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करे।
- लॉगिन होने के बाद अटल पेंशन योजना चयन करे है,
- बैंक नाम अकॉउंट नंबर, आधार कार्ड, ईमेल पेंशन अमाउंट, सलेक्ट करे।
- पर्सनल डेटल – नाम डेट ऑफ़ बर्थ मोबाइल नंबर आदि डिटेल भरे।
- अदर डिटेल – फादर नाम, मैरिड स्टेटस व् अन्य डिटेल भरे,
- नॉमिनी – नॉमिनी का नाम व अन्य जानकारी भरे।
- पेंशन डिटेल – पेंशन की डिटेल सलेक्ट करे जितनी राशि का पेंशन पाना चाहते है।
- प्लेस का नाम भरे और आगे बढे सम्पूर्ण डिटेल आ जाएगी, eSign फॉर्म पर क्लिक करे।
- आधार बेस eSign– आधार नंबर फील करके आधार बेस ई साइन पूरा करे।
- आवेदन पूर्ण हो जायेगा फॉर्म में भरी डिटेल आ जाएगी, जिसका प्रिंट निकाल कर बैंक में जमा कर दे।
Atal Pension Yojana Helpline Number-
अटल पेंशन योजना फॉर्म भरते समय या फिर किसी अन्य प्रकार की समस्या आने पर अपने बैंक शाखा या डाकघर सम्पर्क कर सकते है, अटल पेंशन योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर सम्पर्क करने हेतु महत्वपूर्ण नंबर तालिका में है।
PFRDA Helpdesk | 1800 1100 69 |
प्रोटियन CRA Helpline | 1800 889 1030 |
Atal Pension Yojana FAQ’S
Q.1 अटल पेंशन योजना पेंशन राशि क्या है ?
Ans- अटल पेंशन राशि 1000 से 5000 तक है।
Q.2 अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करे।
Ans- अटल पेंशन योजना आवेदन करने के लिए अपने बैंक के नेटबैंकिंग पर आये।
Q.3 अटल पेंशन योजना फॉर्म पीडीऍफ़?
Ans- अटल पेंशन योजना फॉर्म पीडीऍफ़ डाउनलोड Forms